उदयपुर में दर्दनाक हादसा: खेमली की माइंस में डूबने से 36 वर्षीय युवक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू

नेगड़िया स्थित महालक्ष्मी मिनरल्स माइंस में गहराई में डूबा युवक, राजस्थान सिविल डिफेंस टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला
 | 
Civil Defence rescue operation at Mahalakshmi Minerals mine near Khemli in Udaipur after drowning incident उदयपुर के खेमली के पास महालक्ष्मी मिनरल्स खदान में डूबने की घटना के बाद सिविल डिफेंस का बचाव अभियान। उदयपुर में एक्सीडेंट

उदयपुर, May 18: उदयपुर के खेमली थाना क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी मिनरल्स माइंस विजन वास नेगड़िया के पास रविवार को एक युवक गहराई में डूब गया। मृतक की पहचान गंगाराम पिता लोगर गमती उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। Udaipur Accident News

घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ को मिली। सूचना मिलते ही विभाग की टीम का गठन कर तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। Rajasthan Civil Defence News

टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की और गंगाराम के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस थाना खेमली के सुपुर्द कर दिया गया। Khemli

रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, रवि शर्मा तथा वाहन चालक प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे। Rajasthan News

#उदयपुर #उदयपुरसमाचार #उदयपुरहादसा #खेमली #राजस्थानसमाचार #उदयपुरब्रेकिंगन्यूज़ #सिविलडिफेंस #राजस्थानसिविलडिफेंस #हादसासमाचार #उदयपुरस्थानीयसमाचार #राजस्थान #नेगड़िया #खदानहादसा #उदयपुरअपडेट्स