उदयपुर लेक फेस्टिवल 18-19 नवंबर को
आगामी 18 व 19 नवंबर को आयोजित होने वाले उदयपुर लेक फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर है। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक रंगों का अद्भूत मिश्रण देखने को मिलेगा।पहला दिन 18 नवंबर स्थानीय प्रतिभाओं के नाम होगा। जिसमें “तारें जमीं पर“ के तहत स्थानीय गायक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
आगामी 18 व 19 नवंबर को आयोजित होने वाले उदयपुर लेक फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर है। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक रंगों का अद्भूत मिश्रण देखने को मिलेगा।
पर्यटन उपनिदेशक सुमिता सरोच ने बताया कि आयोजन का पहला दिन 18 नवंबर स्थानीय प्रतिभाओं के नाम होगा। जिसमें “तारें जमीं पर“ के तहत स्थानीय गायक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक विद्यालय से न्यूनतम तीन नाम संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी 8 नवंबर तक भिजवाने होंगे। इसके पश्चात 14 नवंबर, बाल दिवस के अवसर पर नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ऑडिशन होगा। ऑडिशन पश्चात चयनित प्रतिभागियों को एम स्क्वायर इवेंट मेनेजमेंट की ओर से 15, 16, 17 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी फाइनल प्रस्तुति 18 को होगी।