उदयपुर महावीर इन्टरनेशनल को मिले 10 अवार्ड

महावीर इंटरनेशनल का 28 वां अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के महरौली स्थित आध्यात्म साधना केंद्र में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह तथा बेंकिंक सेक्रेटरी राजीव कुमार थे। समारोह में वर्ष पर्यन्त समाज सेवा करने वाली महावीर इन्टरनेशनल की शाखाओं को सम्मानित किया गया। उदयपुर शाखा को ग्रीन एण्ड क्लीन इंडिया के तहत उदयपुर को स्वच्छ रखने के लिये प्रथम पुरूस्कार सहित कुल 10 अवार्ड से पुरूस्कृत किया गया।

 | 

मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह, राजीव कुमार, वर्तमान अध्यक्ष वीर वी एस बापना, महासचिव पुरषोत्तम भंडारी, नव मनोनीत अध्यक्ष वीर शान्तिकुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष वीर शान्तिकुमार कंवाड़, वीर अनिल जैन, वीर रंजन जैन आदि उपस्थित थे। अधिवेशन संयोजक वीर अनिल जैन ने स्वागत भाषण दिया, इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद समाज, सरकार तथा देश का हर नागरिक शहीदों के परिजनों साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘सब को प्यार‘ ‘ सब की सेवा‘ से अच्छा सूत्र कोई नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम जो अपने लिए चाहते हैं वो ही हम औरों को दे, तभी समाज व राष्ट्र का समुचित विकास हो पायेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होंने कहा कि आंतकियो के खिलाफ हम हथियार नही उठा सकते तो उनके खिलाफ खड़े तो हो ही सकते हैं, हम उनके खिलाफ आवाज तो उठाएं, क्या कभी आज से हजारों साल पहले सोचा था कि हमे वृद्धाश्रम भी बनाने पड़ेंगे। बच्चों को माँ बाप के महत्व के बारे में बताएं। महावीर इंटरनेशनल दुनिया में सेवा की एक मिसाल बन, व सिरमौर संगठन बने, हम देश के नागरिक गंदगी, आंतक, सम्प्रदाय वाद के खिलाफ लड़ें।

समारोह को विशिष्ठ अतिथि राजीव कुमार,पूर्व अध्यक्ष वीर शांतिलाल कंवाड़, वर्तमान अध्यक्ष वीर वी एस बापना ने समारोह को संबोधित किया। नव मनोनीत अध्यक्ष वीर शान्तिकुमार जैन ने कहा कि 23 वर्ष बाद पुनः दिल्ली में अधिवेशन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि में देश भर के 450 केंद्रों से पधारे वीर-विराएं समाज सेवा का कार्य कर रही है। उन्होेंने कहा कि महावीर इन्टरनेशनल की शाखाओं को गांवो तक पंहुचाना होगा। अंत में दिल्ली शाखा के चेयरमैन श्री अनिल जैन ने आभार प्रकट किया।

उदयपुर शाखा के चेयरमेन वीर बी.एल खमेसरा ने बताया कि समारोह में उदयपुर शाखा को ग्रीन एण्ड क्लीन इण्डिया के तहत उदयपुर को स्वच्छ रखने के लिये प्रथम पुरूस्कार, हेल्प इन एज्यूकेशन, एनिमल बर्ड्स केम्प व परमानेन्ट वाटर हट्स में द्वितीय, चाइल्ड केयर एण्ड बेबी किट्स, ब्लड डोनेशन, आई डोनेशन, विशाल मेडिकल केम्प एण्ड सर्जरी, बेस्ट सेन्टर व बेस्ट सेन्टर चेयरमेन के रूप में बी.एल.खमेसरा को पुरूस्कृत किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News