उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा के साथ चुनाव संपन्न

पंकज गंगावत पुनः अध्यक्ष एवं नीरज शर्मा सचिव बनें

 | 
udaipur marble association

उदयपुर 7 दिसंबर 2023। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की आज एसेासिएशन के कार्यालय में वार्षिक आमसभा के आयोजन के साथ ही वर्ष 2023-25 के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव अधिकारी बी. आर. भाटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार गंगावत, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र मोर, सचिव पद पर नीरज शर्मा, सह-सचिव पद पर नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप जैन निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि वार्षिक आमसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सकारात्मक रूप से मार्बल मंडी के विकास पर विचार विमर्श कर अपने सुझाव दिए। इसके साथ ही एसोसिएशन के आगामी कार्यो की रूपरेखा तय की गई।

इस आमसभा में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र मांडावत, श्याम नागोरी, तेजेंद्र सिंह रोबिन, भूपेंद्र सिंह राव, संरक्षक महिपाल सिंह रूपपुरा, सलाहकार मंडल के सदस्य बाबू भाई चोरडिया, नीतुल चंडालिया, गजेंद्र सामर, एसोसिएशन के सदस्य एवं सभी मार्बल व्यापारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News