उदयपुर में 7 अगस्त को मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, युवा उद्यमियों को मिलेगा 5.50% ब्याज पर ऋण
Udaipur Times, Udaipur Mega Industrial Promotion Camp 2026: राजस्थान वित्त निगम द्वारा एक मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन शुक्रवार 07 अगस्त को प्रातः 11 बजे, उदयपुर चेम्बर ऑफ कामर्स एवं इन्डस्ट्री, परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी। Udaipur Mega Industrial Promotion Camp 2026
शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिविर में निगम नये उद्योगो को स्थापित करने, पुराने उद्योगों का नवीनीकरण करने व विस्तार हेतु सावधि ऋण उपलब्ध कराता है। निगम में विशेष रूप से नये उद्योग हेतु ‘‘युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना‘‘ प्रचलित है इस योजना के अन्तर्गत निगम 5.50 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराता है। साथ ही निगम विश्वकर्मा लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत भी ऋण उपलब्ध कराता है। Udaipur Mega Industrial Promotion Camp 2026
शिविर में राजस्थान वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक डा. हरसहाय मीणा, उप महाप्रबंधक रविन्द्र एवं चेम्बर अध्यक्ष संदीप बापना सहित औद्योगिक संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में ऋण पत्रावली तैयार कर स्वीकार की जाएगी। निगम के गुड बोरोअर्स व ऋण प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमी शिविर में भाग लेकर निगम की ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। Udaipur Mega Industrial Promotion Camp 2026
