उदयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा को 49, कांग्रेस 3, निर्दलीय 2 तथा सीपीआईएम को मिली एक सीट
नगरपालिका आमचुनाव 2014 के तहत मंगलवार को सम्पन्न मतगणना के नतीजे पूर्णतः भाजपा के पक्ष में रहे। उदयपुर नगर निगम में जहां भाजपा को 55 वार्डों में से 49 सीटों पर सफलता मिली वहंीं कांग्रेस को मात्र तीन वार्डों, निर्दलीय को दो तथा सीपीआई(एम) को एक वार्ड में जीत हासिल हुई।
नगरपालिका आमचुनाव 2014 के तहत मंगलवार को सम्पन्न मतगणना के नतीजे पूर्णतः भाजपा के पक्ष में रहे। उदयपुर नगर निगम में जहां भाजपा को 55 वार्डों में से 49 सीटों पर सफलता मिली वहीँ कांग्रेस को मात्र तीन वार्डों, निर्दलीय को दो तथा सीपीआई(एम) को एक वार्ड में जीत हासिल हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशुतोष ए.टी.पेडणेकर के निर्देशन में उदयपुर के फतह विद्यालय परिसर में मतगणना का कार्य मंगलवार ठीक 8 बजे शुरू हुआ जो लगभग 11.30 बजे समाप्त हुआ। मतगणना दलों की तत्परता व ईवीएम के त्वरित नतीजों के कारण अभ्यर्थियों को ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ा।
उदयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से भाजपा के अतुल चंडालिया ने कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह को 380 मतों से हराया जबकि वार्ड दो से भाजपा के रमेशचन्द्र चंदेल ने कांग्रेस के सुनील नकवाल को 213, वार्ड 4 से भाजपा के चन्द्रसिंह कोठारी ने निर्दलीय अजय पोरवाल को 497, वार्ड 5 से भाजपा के गणपतलाल सोनी ने कांग्रेस के प्रदीप सेन को 1291, वार्ड 6 से कांग्रेस के मोहसिन खान ने भाजपा के कमलेश जावरिया को 1276, वार्ड 7 से भाजपा के बाबूलाल कटारा ने कांग्रेस की कमला मीणा को 580, वार्ड 8 से भाजपा की चांदनी गौड़ ने कांग्रेस की सरिता शर्मा को 660, वार्ड 9 उसे भाजपा की रेखा पालीवाल ने कांग्रेस की सुमनलता उर्फ सुमन कंवर को 873, वार्ड 10 से भाजपा के देवेन्द्र जावरिया ने कांग्रेस के पंकज पालीवाल को 1872, वार्ड 11 से भाजपा के पंकज कुमार भण्डारी ने कांग्रेस के सुनील सनाढ्य को 445, वार्ड 12 से भाजपा की राधा सालवी ने कांग्रेस की विमला सालवी को 592, वार्ड 13 से भाजपा की रेखाकुंवर चौहान ने कांग्रेस की पूनम कुंवर को 539, वार्ड 14 से निर्दलीय राशिद ने भाजपा के मोहम्मद खलील को 1899, वार्ड 15 से भाजपा के राजेश वैरागी ने कांग्रेस के चन्द्रप्रकाश गुर्जर को 2264, वार्ड 16 से सीपीआई (एम) के राजेन्द्र वसीटा ने भाजपा के संदीप वागरी को 263, वार्ड 17 से भाजपा के जगदीश सुहालका ने कांग्रेस के मनोहरलाल गुर्जर को 1548, वार्ड 18 से भाजपा के विजय प्रजापत ने कांग्रेस के चेतनपुरी गोस्वामी को 1320, वार्ड 19 से भाजपा के महेश द्विवेदी ने कांग्रेस के बगदीलाल को 1821, वार्ड 20 से भाजपा के सुरेश सिंह यादव ने कांग्रेस के शाहिद हुसैन को 986, वार्ड 21 से भाजपा की मीरा कुमारी मीणा ने कांग्रेस की प्रतापी मीणा को 851, वार्ड 22 से भाजपा के जगदीश चन्द्र मेनारिया ने कांग्रेस के नन्दलाल को 895, वार्ड 23 से भाजपा के सत्यनारायण मोची ने कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण को 439, वार्ड 24 से भाजपा की सीमा साहू ने कांग्रेस की कामिनी गुर्जर को 1917, वार्ड 25 से भाजपा के गजेश शर्मा ने कांग्रेस के भगवतीलाल तेली को 71 तथा वार्ड 26 से भाजपा के रामेश्वर ने कांग्रेस के ललित मेनारिया को 1184 मतों के अन्तर से पराजित किया।
इसी प्रकार वार्ड 27 से भाजपा के लवदेव बागड़ी ने कांग्रेस के राजेश पंवार से 807 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 28 से कांग्रेस की अमिता गौड़ ने भाजपा की सुनीता पालीवाल को 314, वार्ड 29 से भाजपा की आशा बोर्दिया ने कांग्रेस की मीरा चौधरी को 901, वार्ड 30 से भाजपा के प्रवीण कुमार मारवाड़ी नें कांग्रेस के गोविन्द माथुर को 2877, वार्ड 31 से कांग्रेस की प्रमिला चौधरी ने भाजपा की ज्योति बाजवा को 135, वार्ड 32 से भाजपा के खानचंद मंगवानी ने निर्दलीय भगवान सिंह को 220, वार्ड 33 से भाजपा के वेणीराम सालवी ने कांग्रेस के विक्रम खटीक को 1653, वार्ड 34 से भाजपा की श्रीमती हंसा माली ने कांग्रेस के मुकेश बड़गुर्जर को 426, वार्ड 35 से भाजपा के जगत नागदा ने कांग्रेस के कृष्णगोपाल मूंदड़ा को 1273, वार्ड 36 से भाजपा के ओमप्रकाश चित्तौड़ा ने कांग्रेस के शोएब हुसैन को 09, वार्ड 37 से भाजपा के नानालाल बया ने कांग्रेस के सूर्यप्रकाश को 2067, वार्ड 38 से भाजपा की हेमा भावसार ने कांग्रेस की शाहिना शरीफ छीपा को 391, वार्ड 39 से भाजपा के तेजेन्द्र सिंह रॉबिन ने कांग्रेस के लोकेश चौधरी को 865, वार्ड 40 से भाजपा के राकेश पोरवाल ने कांग्रेस के पूरण मेनारिया को 1884, वार्ड 41 से भाजपा के पारस सिंघवी ने कांग्रेस के प्रशान्त भण्डारी को 2368, वार्ड 42 से भाजपा के लोकेश द्विवेदी ने कांग्रेस के दिनेश कुमार को 1224, वार्ड 43 से भाजपा की सरोज अग्रवाल ने कांग्रेस की चन्द्रकला अग्रवाल को 817, वार्ड 44 से निर्दलीय नजमा ने भारतीय जनता पार्टी के झमकलाल जैन को 384, वार्ड 45 से भाजपा की रेखा जैन ने कांग्रेस की अनिता पोरवाल को 1033, वार्ड 46 से भाजपा की गरिमा पठान ने कांग्रेस की रेहाना बानू को 10, वार्ड 47 से भाजपा की रेहाना जर्मनवाला ने कांग्रेस की समीना को 290, वार्ड 48 से भाजपा के नरेन्द्र टांक ने कांग्रेस के दिनेश भोई को 107, वार्ड 49 से भाजपा के सिद्धार्थ शर्मा ने कांग्रेस के राकेश जोशी को 273, वार्ड 50 से भाजपा की सपना कुर्डिया ने कांग्रेस की दुर्गा नवल को 1247, वार्ड 51 से भाजपा की नमिता टांक ने कांग्रेस की पूर्णिमा सुहालका को 1310, वार्ड 52 से भाजपा की शोभा मेहता ने कांग्रेस की चन्द्रकला सोनी को 1205, वार्ड 53 से भाजपा के लक्ष्मणलाल गमेती ने कांग्रेस के सुरेश मीणा को 415, वार्ड 54 से भाजपा की मंदाकिनी धायभाई ने कांग्रेस की कुसुम कुमावत को 1449 तथा वार्ड 55 से भाजपा के भगवानलाल खारोल ने कांग्रेस के अजित सिंह चौधरी को 540 मतों से हराया।
9 मतों की सबसे छोटी जीत:
नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 36 में हार-जीत का सबसे कम फासला 9 वोटों का रहा जबकि वार्ड 30 में 2877 वोटों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई। नगर निगम के वार्ड संख्या 3 में भाजपा के केसर सिंह पूर्व में ही कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने के कारण निर्विरोध चुने गये।
मिली पल-पल की जानकारी:
मीडिया व आमजन को मतगणना के परिणामों को त्वरित गति से मुहैया करवाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से स्थापित मीडियासेंटर से पल-पल के परिणामों को उपलब्ध कराया गया। टीम मीडियाप्रकोष्ठ द्वारा मतगणना के वार्डवार परिणामों की शीट्स को ही व्हाट्सअप के माध्यम से दिया गया जो मीडियाकर्मियों के लिए सुखद रहा।
नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ:
मतगणना परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों को कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रवीन्द्र श्रीमाली, एडवोकेट रोशनलाल जैन एवं समाजसेवी सुन्दरलाल भाणावत सहित एडीएम (प्रशासन) मनवीर सिंह अत्री एवं अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे।
कानोड़ नगरपालिका में भाजपा 8 वार्डों में जीती
नगरपालिका आम चुनाव के तहत जिले में कानोड़ नगरपालिका के लिए मंगलवार को हुई मतगणना के परिणामों में कुल 15 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने 8 वार्डों में जीत हासिल की है जबकि इण्डियन नेशनल कांग्रेस को 2 तथा निर्दलीय 5 वार्डों में वियजी घोषित किए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी व वल्लभनगर एसडीओ मुकेश कलाल ने बताया कि वार्ड संख्या 1 में भाजपा की केसरदेवी खटीक ने निर्दलीय कमला हरिजन को 49 मतों से, वार्ड 2 में कांग्रेस के दिलीप सिंह सोलंकी ने निर्दलीय पारस नागौरी को 58 मतों से, वार्ड 3 में भाजपा की सरोज व्यास ने निर्दलीय रेखा देवी को 121 मतों से, वार्ड 4 में कांग्रेस की नानीबाई रावत ने भाजपा की अनिता भोई को 82 मतों से तथा वार्ड 5 में भाजपा के दर्शन शर्मा ने निर्दलीय लोकेश को 64 मतों से हराया। वार्ड 6 में भाजपा की आशा जोशी ने निर्दलीय अणछाई देवी को 10 मतों से, वार्ड 7 में भाजपा के लालूराम मेघवाल ने निर्दलीय मुकेश कुमार को 94 मतों से, वार्ड 8 में भाजपा की वरजूबाई मीणा ने कांग्रेस की डाली बाई मीणा को 37 वोटों से, वार्ड 9 में भाजपा के किशनलाल मीणा ने कांग्रेस के गोपाल लाल मीणा को 52 मतों से व वार्ड 10 में भाजपा के अनिल कुमार शर्मा ने निर्दलीय वीरेन्द्र कुमार गांधी को 12 मतों से हराया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 11 में निर्दलीय लोेकेश कुमार ने भाजपा के गंगाराम तेली को 44 मतों से, वार्ड 12 में निर्दलीय कोमल चंद ने कांग्रेस के अनिल कुमार कोठारी को 33 मतों से, वार्ड 13 में निर्दलीय बजरंगदास वैष्णव ने भाजपा के रईस अहमद को 58 मतों से, वार्ड 14 में निर्दलीय कोमल कुमार ने भाजपा के सुरेश चंद्र स्वर्णकार को 66 मतों से तथा वार्ड 15 में निर्दलीय भवानीसिंह ने कांग्रेस के प्रणवीर सिंह को 103 मतों से हराकर विजयश्री हासिल की।
सबसे ज्यादा, सबसे कम अंतर:
कानोड़ नगरपालिका चुनाव में मंगलवार को घोषित परिणामों के तहत वार्ड संख्या 3 से भाजपा की सरोज व्यास को सर्वाधिक 121 मतों से जीत हासिल करने का श्रेय प्राप्त हुआ जबकि सबसे कम 10 मतों से वार्ड 6 की आशा जोशी ने जीत हासिल की।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal