उदयपुर नगर निगम निकालेगा पिछोला से मिटटी
उदयपुर 18 अप्रैल 2019, उदयपुर नगर निगम ने पिछोला झील का जलस्तर कम होने से झील के पेटे से उपजाऊ मिटटी जिसे स्थानीय भाषा में पणा भी कहा जाता है, आज से निकालना शुरू करेगा। नगर निगम पिछोला झील के दूधतलाई सीसारमा रोड पर झील के खाली पेटे से पणा निकालेगा। जबकि फतहसागर से मिटटी निकालने का काम यूआईटी करेगा।

उदयपुर नगर निगम ने इस काम के लिए एक जेसीबी और दो ट्रेक्टर लगाए है। झील पेटे से पणा निकलने के बाद हर ट्रेक्टर की पर्ची भी कटेगी। झील पेटे से निकली मिटटी को गुलाबबाग में डाला जाएगा। तथा ज़रुरत के हिसाब से इस मिट्टी को अन्य उद्यानों में भी डाला जाएगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur