राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे उदयपुर के खिलाडियों का बेहतर प्रदर्शन
जयपुर में सम्पन्न हुई ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय अण्डर 9 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी, उदयपुर के शातिरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम 10 में से 4 स्थानों पर उदयपुर के खिलाडियों ने कब्जा किया।
जयपुर में सम्पन्न हुई ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय अण्डर 9 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी, उदयपुर के शातिरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम 10 में से 4 स्थानों पर उदयपुर के खिलाडियों ने कब्जा किया। निदेशक राजेन्द्र तेली ने बताया कि 7 चक्र पश्चात राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल शर्मा, पार्थ माठा, कौशल जैन, लविश जैन ने क्रमशः चौथा, पांचवा, आठवा, नवॉ स्थान हांसिल किया।
इस दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के 68 खिलाड़ीयों ने भाग लिया।
