उदयपुर डाक बंगलो जा सकता है निजी हाथों में
उदयपुर और नाथद्वारा सहित प्रदेश के 11 डाक बंगलों को पीपीपी मोड (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप) पर चलाने की तैयारी हो गई है। विधानसभा में भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी के लिखित सवाल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जानकारी दी कि बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी ने चुनिंदा डाक बंगलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर देने का निर्णय किया है।
उदयपुर और नाथद्वारा सहित प्रदेश के 11 डाक बंगलों को पीपीपी मोड (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप) पर चलाने की तैयारी हो गई है। विधानसभा में भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी के लिखित सवाल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जानकारी दी कि बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी ने चुनिंदा डाक बंगलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर देने का निर्णय किया है। इसमें उदयपुर, नाथद्वारा,अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर और माउंट आबू (देलवाड़ा) डाक बंगला शामिल है। निविदाएं आमंत्रित की गई थीं लेकिन मामला अभी प्रक्रियाधीन है।
Source: Dainik Bhaskar