उदयपुर डाक विभाग में फ्रेंचाइजी का मौका, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Udaipur Times: India Post Franchise 2026: 17 जुलाई 2026। उदयपुर डाक मंडल द्वारा डाक विभाग द्वारा डाक सेवाओं का विस्तार एवं ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। India Post Franchise 2026
फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, अंतरराष्ट्रीय ईएमएस, इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेज सेवा सहित विभिन्न डाक सेवाओं की बुकिंग तथा पिकअप एण्ड कलेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। India Post Franchise 2026
प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु आवेदन की तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, स्थानीय भाषा एवं अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास वैध पैन कार्ड, उपलब्ध होना चाहिए। India Post Franchise 2026
आवेदनकर्ता के पास न्यूनतम 50 वर्गफुट क्षेत्रफल का स्थायी प्रतिष्ठान, कंप्यूटर/स्मार्टफोन (4जी/5जी), प्रिंटर, स्कैनर एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन उपलब्ध होना आवश्यक है। चयन होने पर 10,000/- की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। कार्यरत डाक कर्मचारियों के निकट संबंधी इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। India Post Franchise 2026
इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग के ग्राहक सेवा पोर्टल पर पर स्वयं को पंजीकृत कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु प्रवर अधीक्षक कार्यालय मे सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। India Post Franchise 2026
प्रवर अधीक्षक ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए डाक विभाग के साथ जुड़ें तथा अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहभागिता निभाएँ। India Post Franchise 2026
