3 अक्टूबर तक उदयपुर संभाग में भारी वर्षा का अलर्ट

बीते कल भी संभाग में कई स्थानों पर हुई थी बारिश 

 | 
weather, rain

उदयपुर 29 सितंबर 2025।  मानसून विदाई ले चुका है, लेकिन प्रदेश में बरसात का दौर थम नहीं रहा है। रविवार को उदयपुर सहित चित्तौड़गढ़, जयपुर, भरतपुर, कोटा और करौली में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मेघगर्जना के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यह अलर्ट उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर जिलों के लिए जारी किया गया है। खासकर उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है।