उदयसागर के गेट 3-3 फिट खोले
उदयपुर 4 अक्टूबर 2025। मानसून सत्र बीत जाने के बाद बादल मेवाड़ में जमकर बरस रहे है। कल शुक्रवार को दोपहर बाद वर्षा का सिलिसिला शुरू हुआ जो रात तक कभी तेज़ और कभी हलकी बारिश ने जमकर भिगोया। शहर में लगभग 42 mm (1.6 इंच) वर्षा रिकॉर्ड की गई। बरसात के बाद रात में पारा भी नीचे गिर गया।
इधर सीसारमा में 2, नांदेश्वर चैनल 1, चिकलवास हेड में 1 फिट प्रवाह बना हुआ है। जिससे फतहसागर पिछोला में पानी की आवक बनी हुई है। इसके मद्देनज़र जल संसाधन विभाग ने उदयसागर बाँध के दो गेट 3-3 फिट खोलना तय किया है।
मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के लिए रविवार और सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्क्युलेशन सिस्टम और उससे गुज़रती टर्फ लाइन के कारण राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलिसिला जारी है। शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय रहेगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
