उदयपुर को मिली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सौगात
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की उदयपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिन्हा ने यह सुविधा 6 माह के भीतर शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द उदयपुर को मध्यपूर्वी एशिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह विचार श्री सिन्हा ने मंगलवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित भामाशाह डिजी-धन मेले के दौरान आयोजित जनसभा में व्यक्त किये। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी, नीति आयोग राजस्थान की निदेशक, यूआईटी चैयरमेन रवीन्द्र श्रीमाली, नगर निगम मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरदांज लिम्बाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।