उदयपुर में 36 मिमी वर्षा दर्ज
जिले में पुनः सक्रिय हुए वर्षा के दौर में सोमवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 36 मिलीमीटर वर्षा उदयपुर वर्षा मापक केन्द्र पर दर्ज हुई।

उदयपुर, 22 जुलाई 2019 बड़े दिनों बाद मेवाड़ पर मानसून के बादलो ने राहत फ़रमाई है। कल उदयपुर शहर वासियो को उमस से राहत देने और वर्षा के लिए व्याकुल शहरवासियो पर बरसात की झड़ी ने रविवार की शाम रंगीन बना दी। छुट्टी होने के कारण शहरवासियों ने फतेहसागर, पिछोला, सुखाड़िया सर्किल पर छुट्टी का आनंद लेने पहुंचे तो शाम को करीब साढ़े छह बजे झमाझम बरखा ने लोगो का स्वागत किया।
जिले में पुनः सक्रिय हुए वर्षा के दौर में सोमवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 36 मिलीमीटर वर्षा उदयपुर वर्षा मापक केन्द्र पर दर्ज हुई।
जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में सई डेम पर 19 मिलीमीटर, स्वरूप सागर व गोगुन्दा 8-8 मिलीमीटर, उदयसागर 7 मिलीमीटर, वल्लभनगर 20 मिलीमीटर, डाया 11 मिलीमीटर, जयसमंद, मदार व कोटड़ा 9-9 मिलीमीटर, केजड़ 3 मिलीमीटर, ओगणा 17 मिलीमीटर, देवास 35 मिलीमीटर, नाई 25 मिलीमीटर, झाड़ोल 26 मिलीमीटर तथा खेरवाड़ा जलाशय पर 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
