Udaipur News: भालुओं को मिल रही फ्रूट आइसक्रीम तो शेर-बाघ खा रहे चिकन पॉप्सिकल

Udaipur में भीषण गर्मी के चलते सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लागू हुआ समर प्लान
 | 
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में राजस्थान की गर्मी के दौरान भालुओं को फ्रूट आइसक्रीम और वन्यजीवों के लिए विशेष समर केयर | Bear eating fruit ice cream and wildlife receiving summer care at Sajjangarh Biological Park in Udaipur during Rajasthan heatwave

Udaipur News, May 24, 2026: राजस्थान में बढ़ रही गर्मी और हीटवेव का असर अब सिर्फ आमजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वन्यजीव भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। जहां आम लोगों को गर्मी से राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं अब वन्यजीवों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। Udaipur News

सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क समर प्लान

उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इन दिनों जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए खास समर प्लान लागू किया गया है। पार्क प्रशासन द्वारा जानवरों की डाइट और रहन-सहन में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि उन्हें लू, डिहाइड्रेशन और गर्म हवाओं से राहत मिल सके। Udaipur Zoo

फ्रूट आईसक्रीम और चिकन पोपसिकल

भालुओं के लिए फ्रूट आइसक्रीम, शेर-बाघों के लिए चिकन पॉप्सिकल खिलाया जा रहा है। साथ ही पार्क में मौजूद भालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है। उनकी डाइट में तरबूज, अंगूर, केले और अन्य ठंडक देने वाले फलों को शामिल किया गया है। वहीं शेर, बाघ और तेंदुओं जैसे मांसाहारी वन्यजीवों के लिए चिकन सूप से तैयार खास चिकन पॉप्सिकल बनाए जा रहे हैं। इन्हें बर्फ की तरह जमा कर जानवरों को दिया जाता है, जिससे उन्हें गर्मी में ठंडक मिले और शरीर में पानी की कमी न हो। हिरणों को खीरा-ककड़ी, पानी में मिलाया जा रहा ग्लूकोज पार्क में मौजूद हिरण और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसे पानी से भरपूर फल-सब्जियां खिलाई जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पर्याप्त नमी बनी रहे। Sajjangarh BIological Park

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया कि जानवरों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उनके पीने के पानी में ग्लूकोज और इलेक्ट्रॉल भी मिलाया जा रहा है। साथ ही हर वाटर होल में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए पार्क प्रशासन ने जानवरों के बाड़ों में तापमान नियंत्रित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। एंक्लोजर में कूलर, फव्वारे और फॉगर लगाए गए हैं ताकि वातावरण ठंडा बना रहे। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए ग्रीन नेट भी बांधी गई है। Wildlife Care

वन विभाग के डॉक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों की सलाह पर यह पूरा समर प्लान तैयार किया गया है। पार्क का स्टाफ लगातार वन्यजीवों की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी जानवर को लू या गर्मी से कोई परेशानी न हो। Udaipur Heatwave

30 जून तक जारी रहेंगे विशेष इंतजाम

वन विभाग ने बताया कि गर्मी को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था फिलहाल 30 जून तक जारी रहेगी। यदि तापमान में कमी नहीं आती है तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

#Udaipur #SajjangarhBiologicalPark #RajasthanHeatwave #WildlifeCare #UdaipurNews #RajasthanNews #Heatwave2026 #WildlifeProtection #AnimalCare #ForestDepartment #SajjangarhZoo #UdaipurTimes #उदयपुर #सज्जनगढ़बायोलॉजिकलपार्क #राजस्थानहीटवेव #वन्यजीवसुरक्षा #उदयपुरसमाचार #राजस्थानसमाचार #हीटवेव2026