जगमगा उठा उदयपुर नेत्रदान जागरूकता का अलख जगाने
नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आज अलख नयन मन्दिर एवं सहयोगी आई बैंक सोसायटी के द्वारा 'लाईट फॉर साईट' का आयोजन किया गया।
नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आज अलख नयन मन्दिर एवं सहयोगी आई बैंक सोसायटी के द्वारा ‘लाईट फॉर साईट’ का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न चौराहों देहली गेट, शास्त्री सर्कल, हाथीपोल, सुरजपोल, चेटक, मीरा पार्क, यु.आई.टी. सर्कल, कोर्ट चौराहा, शक्ति नगर, एम.बी. कॉलेज, आयड़ चौराहा, बेकनी पुलिया, बोहरा गणेश जी, ठोकर चौराहा, सेवाश्रम चौराहा, सुखाडि़या सर्कल, सेक्टर 5 चौराहा, सुभाष सर्कल (अम्बामाता) एवं फतह सागर पर सम्पन हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय, कलपतरू कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सैंट एन्थोनी स्कूल, बी. एन. पब्लिक स्कूल, नारायण सेवा संस्थान, एश्वर्या रोटरेक्ट क्लब एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओ के 180 नागरिको ने हिस्सा लिया, एवं लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया।
नेत्रदान का संदेश देने मानव श्रृंखला बनाकर शहर के हर प्रमुख स्थान पर मशाल व मोमबती जला कर मरणोपरान्त नेत्रदान करने के लिए जागरूकता फैलाई गयी।
