सफाई की रैंकिंग में फिसला उदयपुर
पर्यटन नगरी और लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में झटका लगा है। शहर में साफ सफाई को लेकर हुए ताज़ा सर्वेक्षण में उदयपुर को 137वां स्थान मिला है। जबकि पिछले साल की रैंकिंग में उदयपुर का 87वां स्थान था. यानि उदयपुर रैंकिंग से 52 पायदान नीचे फिसल गया है। साफ़ सफाई के ममले में मध्यप्रदेश के इंदौर अभी भी नंबर वन बना हुआ है।

पिछली बार की रैंकिंग में सुधार की बजाय रैंकिंग गिरने के कारण कई है। सफाई कर्मियों की लापरवाही, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, लम्बे समय से नगर निगम आयुक्त के पद का खाली रहना भी एक प्रमुख कारण है। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते साड़ी शहर की खुदी हुई सड़को को जनता में काफी रोष भी है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इसके अतिरिक्त पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहाँ बड़ी संख्या में होटल रिसोर्ट आदि मौजूद है। लेकिन इन होटल रिसॉर्ट्स के कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था का मौजूद न होना। और कुछ हद तक की यहाँ के बाशिंदो के स्वच्छता के प्रति जागरूकता में कमी का होना भी पिछड़ने का कारण है।