उदयपुर साउंड एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

उदयपुर साउंड एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव एसोसिएशन के मार्गदर्शक सिद्धार्थ चौहान की उपस्थिति में राजरतन वाटिका में सम्पन्न हुए। प्रचार प्रसार मंत्री पीयूष धुप्पड़ ने बताया कि वर्ष 2019- 20 के लिए हुए इस चुनाव में चेतनराज माली संरक्षक, प्रवीण गौतम अध्यक्ष,  गुलशन मूलचंदानी सचिव, विशाल साहू उपाध्यक्ष, गौरव सनाढ्य महामंत्री, ईश्वर सिंह राठौड़ ओर योगेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष चुने गए।

 | 

उदयपुर साउंड एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

उदयपुर साउंड एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव एसोसिएशन के मार्गदर्शक सिद्धार्थ चौहान की उपस्थिति में राजरतन वाटिका में सम्पन्न हुए। प्रचार प्रसार मंत्री पीयूष धुप्पड़ ने बताया कि वर्ष 2019- 20 के लिए हुए इस चुनाव में चेतनराज माली संरक्षक, प्रवीण गौतम अध्यक्ष,  गुलशन मूलचंदानी सचिव, विशाल साहू उपाध्यक्ष, गौरव सनाढ्य महामंत्री, ईश्वर सिंह राठौड़ ओर योगेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी में संगठन मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, कार्यालय मंत्री, खेल मंत्री और प्रचार प्रसार मंत्री भी चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा कि किसी भी समाज का कोई भी कार्यक्रम हो, ऐसे में साउंड मैनेजमेंट सबसे महत्व भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि कई बार प्रशासनिक नियमो के चलते साउंड ऑपरेटर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही पेमेंट को लेकर भी कई बार परेशानी आती है ऐसे में एसोसिएशन का विशेष प्रयास रहेगा कि ऐसी परिस्थिति में एसोसिएशन से जुड़े किसी भी सदस्य को कोई भी परेशानी ना आए और एसोसिएशन उनकी हर तरह की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News