उदयपुर की तैराक गौरवी को मिला ‘वूमन अचीवर अवार्ड’
उदयपुर 9 अप्रैल 2019, लेकसिटी की जलपरी तैराक गौरवी सिंघवी को जयपुर में आयोजित एक समारोह में फ्लो अचीवर अवार्ड दिया गया। ब्रेकिंग द बैरियर्स थीम पर हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया किया। गौरवी सिंघवी को सबसे कम उम्र में 47 किमी की ओपन स्विमिंग करने पर सम्मान मिला है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के दसवीं कक्षा ने अध्य्यनरत गौरवी सिंघवी पूर्व में भी 14, 36 और 47 किमी की ओपन स्वीमिंग कर चुकी हैं। फिलहाल वह इंग्लिश चैनल पार करने की तैयारी कर रही है। वे अगस्त में इंग्लिश चैनल पार करने जाएंगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
गौरवी की इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रो.वाईस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।