उदयपुर व राजसमंद जिला तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उदयपुर के दिव्य देव सिंह और तेजेन्द्र सिंह चौधरी ने पुराने रिकॉर्ड तोडते हुए 2-2 स्वर्ण पदको को अपने नाम किया। उदयपुर की गौरवी ने 1500 मी. फ्री स्टाईल मे पुराना रिकॉर्ड ताोडते हुए नया रिकॉर्ड 21:57:18 का बना कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही दूसरे दिन हुई 50 से अधिक तैराकी प्रतिस्पर्धाओ मे उदयपुर के तैराके ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दूसरे दिन की प्रतिस्पर्धाओ मे 7 नये किर्तिमान भी तैराको ने स्थापित किये। राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 7 बजे शुरू हुई तैराकी प्रतिस्पर्धाओ का दौर रात तक चला जिसमें 400 मी. व्यक्तिगत मैडले मे दिव्य देव सिंह ने पुराना रिकॉर्ड 05:50:81 को तोडकर नया रिकॉर्ड 5:50:00 एवं 200 मी. फ्री स्टाईल मे पुराना रिकॉर्ड 02:19:18 को तोड नया रिकॉर्ड 2 मिनट 19 सैकण्ड का नया रिकॉर्ड बना कर 2 स्वर्ण पदक हासिल किये। उदयपुर के तेजेन्द्र सिंह चौधरी ने 50 मी. फ्री स्टाईल मे पुराना रिकॉर्ड 00:30:12 को तोडकर 00:30:02 एवं 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक मे 1:25:34 का रिकॉर्ड तोडकर 01:24:03 का नया रिकॉर्ड बना कर 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इसके अलावा सीकर के दिपेन्द्र सिंह शोखावत ने 200 मी. बटर फ्लाई मे 2:34:81, भीलवाडा के फिरदौस कायम खानी ने 400 मी. फ्री स्टाईल मे 5:09:35 और 400 मी. व्यक्तिगत मैडले मे 5:37:50, जयपुर के अक्षित चौधरी ने 800 मी. फ्री स्टाईल मे 09:44:94, जयपुर के रोबिन सिंह ने 50 मी. फ्री स्टाईल मे 00:26:12 एवं जयपुर की तनिशा कसवा ने 200 मी. फ्री स्टाईल मे 02:12:59 मे नये रिकॉर्ड स्थापित किये।
व्यक्तिगत मैडले मे उदयपुर को मिले कई पदक दूसरे दिन हुई विभिन्न तैराकी प्रतिस्पर्धाओ मे 200 मी1 बटर फ्लाई मे वसुन्धरा सिंह चौहान ने 1 स्वर्ण, 50 मी. बटर फ्लाई मे चिन्मय शर्मा ने 1 स्वर्ण, 50 मी. फ्री स्टाईल मे इशिका राम स्नैही ने 1 स्वर्ण, 400 मी. फ्री स्टाईल गौरवी सिंघवी ने 1 स्वर्ण और 1500 मी. फ्री स्टाईल मे 1 स्वर्ण, 200 मी. बेक स्ट्रोंक मे रितांक खण्डेलवाल ने 1 स्वर्ण, 200मी. बेक स्ट्रोक मे हिया व्यास ने 1 रजत, 50 मी. फ्री स्टाईल मे मौली सिंघवी ने 1 रजत, 800 मी.फ्री स्टाईल मे रितांक खण्डेलवाल ने 1 रजत, 50 मी. फ्री स्टाईल मे हर्षवर्धन शक्तावत ने 1 रजत, 200 मी. फ्री स्टाईल मे युग चेलानी ने 1 रजत, 50 मी. फ्री स्टाईल मे चिन्मय शर्मा ने 1 रजत, 400 मी. व्यक्तिगत मैडले मे जयेश पुरी गोस्वामी ने 1 रजत और 400 मी. फ्री स्टाईल मे मौली सिंघवी ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। दूसरे दिन हुई 50 से अधिक तैराकी प्रतिस्पर्धाओ मे इन प्रतियोगिताओ के प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जय कुमार, के.टी.एस. ग्रुप के डायरेक्टर निशित चपलोत, विद्या भवन कॉलेज प्राचार्य अनिल मेहता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेन्द्र नागदा, राजस्थान तैराकी संघ के चेयरमेन डॉ भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ओर राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने स्वर्ण, रजत ओर कांस्य पदक प्रदान किये।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.