उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की असाधारण वार्षिक सभा ICAI भवन से14 में संपन्न हुई जिसमे आगामी वर्ष 2013-14 की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव नोमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र पुन्जावत की अध्यक्षता में हुआ।

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह नाहर, उपाध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल ओर्डिया, सचिव पद पर सुधीर मेहता, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर कल्पेश जैन, साहित्यक सचिव पद पर दीपक एरन, सामाजिक सचिव पद पर नरेन्द्र वालावत एवं सदस्य के रूप में कमल खुर्दिया, दिनेश अग्रवाल, एम एल देवपुरा व संगीता बोर्दिया का मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश जावरिया ने की व संचालन एवं धन्यवाद एसोसिएशन के सचिव प्रवीण अग्रवाल ने ज्ञापित किया।