पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम रही उपविजेता
राजस्थान राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत उदयपुर पावर लिफटर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये उपविजेता का खिताब हासिल किया है।

राजस्थान राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत उदयपुर पावर लिफटर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
संघ के सचिव शब्बीर हुसैन ने बताया कि भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर वर्ग में पहला स्वर्ण में सैय्यद इरफान अली (93 किलो.) व महिला वर्ग में ( 48 किलो.) भार वर्ग में सिमरन नैंगी ने प्राप्त किया। रजत पदक में मोहम्मद इश्तियाक ने ( 74 किलो.) व महिला वर्ग में मनाली ततरेजा ( 67 किलो.) ने प्राप्त किया।
कांस्य पदक सी वर्ग में राहुल वसीटर (66 किलो.) व अशरफ हुसैन (83 किलों.) ने प्राप्त किया। इस दौरान विकास चन्देल, साबीर खान ने खेल अच्छा प्रदर्शन किया। टीम मैनेंजर विरेन्द्र सिंह रावत व टीम प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह मुई थे।