उदयपुर टीम का शानदार प्रदर्शन 2 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक जीता, महिला वर्ग में भी उपविजेता

बीकानेर में संपन्न हुई 39 वी राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक जीत कर एवं महिला वर्ग में राज्य टीम चैंपियनशिप में उपविजेता का खिताब जीता।

 | 

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांश सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 690 किलो वजन उठाकर 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वही महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 347.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

66 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु खोखावत ने 582.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 84 किलोग्राम भार वर्ग में हेमलता कुमावत ने 300 किलो वजन उठाकर रजत पदक, प्राची सोनी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में 267.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक, रजनी उपाध्याय ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुरुषों के 83 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव बयावत ने 600 किलो वजन उठाकर कांस्य, रिदम शर्मा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में 530 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। वही उदयपुर टीम ने महिलाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम चैंपियनशिप में उपविजेता का खिताब जीता। टीम में सिमरन नेगी, गौरव साहू, बुशरा सुल्ताना ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News