उदयपुर टीम का शानदार प्रदर्शन 4 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक जीता
अजमेर के किसान भवन सभागार में संपन्न हुई 25 वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता।

उदयपुर। अजमेर के किसान भवन सभागार में संपन्न हुई 25 वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता।
यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया 84 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव ने बेंच प्रेस में 75 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l वही 74 किलोग्राम मास्टर थ्री भार वर्ग में हरीश चावला ने स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम मास्टर टू वर्ग में दिनेश व्यास में स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम मास्टर थ्री भार वर्ग में ओम प्रकाश चौहान ने स्वर्ण पदक जीता।
57 किलोग्राम भार वर्ग में माला सुखवाल ने रजत पदक जीता। वहीं 74 किलोग्राम भार वर्ग में इंटरनेशनल खिलाडी दिव्यांश सोनी ने बेंच प्रेस में 162.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि 52 किलोग्राम भार वर्ग में माही चौहान ने कांस्य पदक जीता। इस तरह उदयपुर टीम ने चार स्वर्ण, तीन रजत एक कांस्य पदक जीता। टीम के मैनेजर गौरव साहू थे जबकि टीम के प्रशिक्षक कमलेश शर्मा थे।