उदयपुर: टिम्बर कारोबारियों ने प्लाईवुड-लैमिनेट की नई दरें तत्काल लागू की
Udaipur Times, Timber and Plywood Association Udaipur: टिम्बर एवं प्लाईवुड एसोसिएशन, उदयपुर की वार्षिक बैठक होटल आमंत्रा में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। Timber and Plywood Association Udaipur
बैठक में बीते वर्ष के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसकी सदस्यों ने समीक्षा की। इसके साथ ही संगठन की आगामी योजनाओं, व्यापारिक गतिविधियों एवं सदस्यों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। Timber and Plywood Association Udaipur
अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान बाजार परिस्थितियों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हालातों के कारण प्लाईवुड एवं लैमिनेट के दामों में वृद्धि हुई है। बैठक में इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से नई बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया। Timber and Plywood Association Udaipur
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करता रहेगा। बैठक में व्यापार को बेहतर दिशा देने, संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाने और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी चर्चा हुई। Timber and Plywood Association Udaipur
