उदयपुर से भीनमाल अब रोजाना सीधी रोडवेज बस, जानें समय सारिणी
Udaipur Times: Rajasthan Roadways: 21 जुलाई 2026: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर से जालौर ज़िले के भीनमाल रुट के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। उदयपुर से जालौर आने जाने वाले यात्रियों को भी शाम के समय पहली बार नियमित बस सुविधा मिलेगी। Rajasthan Roadways
राजस्थान रोडवेज द्वारा शुरू की गई यह बस 3×2 सीटर श्रेणी की होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उदयपुर और जालौर और भीनमाल के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। Rajasthan Roadways
यह रहेगी समय सारिणी
उदयपुर भीनमाल बस दोपहर 2:40 (14:40) बजे से प्रतिदिन उदयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड उदियापोल से रवाना होगी। बस का नाइट स्टे भीनमाल में रहेगा। वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 8:30 बजे भीनमाल से रवाना होकर दोपहर 1:30 (13:30) बजे उदयपुर पहुंचेगी। Rajasthan Roadways
