प्री वायु सैनिक कैम्प में उदयपुर अव्वल

एनसीसी निदेशालय राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्री वायु सैनिक कैम्प में उदयपुर ग्रुप से 6 राज एनसीसी एयर विंग से 28 बॉयज एवं 12 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया।

 | 
प्री वायु सैनिक कैम्प में उदयपुर अव्वल

एनसीसी निदेशालय राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्री वायु सैनिक कैम्प में उदयपुर ग्रुप से 6 राज एनसीसी एयर विंग से 28 बॉयज एवं 12 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया।

कैप्टेन रामचन्द्र ने बताया कि इस कैम्प में राजस्थान निदेशालय की सभी एयर विंग में एनसीसी यूनिट भाग लेती है। कैम्प के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एयर विंग उदयपुर के कैडेट्स ने कमान अधिकारी शिवराम सिंह के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन ट्राफी अपने नाम की।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं में कैडेट्स फेलिक्स ऐंम, महेंद्र सिंह व मानसी व्यास ने शूटिंग में, कैडेट्स नेहा राजानी, चांदनी कंवर व सुरेश चौधरी ने फ्लाइंग में, कैडेट्स नेहा राजानी, मनोहर व अरविन्द ने स्वास्थ्य और स्वच्छता में, टीम इवेंट में टेंट पिचिंग में पदक अपने नाम किया।

वहीं रजत पदक विजेताओं में कैडेट तेजस्विनी राठौर ने फ्लाइंग में, कैडेट मेघना चुण्डावत ने स्वास्थ्य और स्वच्छता में, टीम इवेंट में ड्रिल में तथा कांस्य पदक में कैडेट मेघना चुण्डावत ने फ्लाइंग में, कैडेट सबीरा खान ने स्वस्थ्य और स्वच्छता में, कैडेट कैलाश पालीवाल ने एरोमोड़लिंग में बाजी मारी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News