उदयपुर बना टूरिज़्म हॉटस्पॉट, पिछले 8 साल में 90% तक उछाल
उदयपुर 7 जनवरी 2026। खूबसूरत झीलों, महलो और अरावली की सौंदर्यता से घिरे उदयपुर में 2025 में पर्यटकों की खासी आमद रफ़्त बनी रही। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में उदयपुर 7 फीसदी से अधिक पर्यटकों का इज़ाफ़ा हुआ है।
पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में उदयपुर में आने वाले भारतीय पयर्टको की संख्या 18 लाख 55 हज़ार 300 थी वह वर्ष 2025 में 7.62% से बढ़कर 19 लाख 96 हज़ार 700 हो गई वहीँ वर्ष 2024 में उदयपुर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 55 हज़ार 350 थी जबकि वर्ष 2025 में 3.69% से बढ़कर 1 लाख 61 हज़ार 087 हो गई।
लगातार बढ़ रही है देशी पर्यटकों की संख्या
पिछले आठ सालो के आंकड़ों पर गौर करे तो 2018 से लेकर 2025 तक देशी पर्यटकों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है । वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक के फासले मे पर्यटकों की संख्या मे 90 फीसदी तक उछाल रही हालाँकि वर्ष 2020 और 2021 के कोरोना काल में ज़रूर गिरावट थी। साल 2018 में भारतीय पर्यटकों संख्या जहाँ 9 लाख 30 हज़ार 930 थी वह कोरोना काल 2020 में 3 लाख 55 हज़ार में सिमट गई थी। वहीँ 2021 में फिर पटरी पर लौटना शुरू हुई और 2022 में 14 लाख 69 हज़ार 970 तक पहुँच गई। उसके बाद के साले में लगातार बढ़ती हुई 19 लाख 96 हज़ार 700 तक पहुँच चुकी है।
2018 के आंकड़े तक अब भी नहीं पहुंचे विदेशी टूरिस्ट
झीलों की नगरी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या वर्ष 2018 में थी जहाँ 2 लाख 7 हज़ार 16 विदेशी मेहमान आये थे। उसके बाद 2019 में भी 1 लाख 88 हज़ार 888 विदेशी पर्यटक उदयपुर पहुंचे थे। वर्ष 2020 के शुरूआती जनवरी फ़रवरी माह में ही 43 हज़ार विदेशी मेहमानो ने दस्तक दे दी थी लेकिन उसके कोरोना काल और लॉकडाउन की छाया के चलते वर्ष 44 हज़ार 643 विदेशी पर्यटक ही उदयपुर पहुंचे जबकि 2022 में पूरे वर्ष भर मात्र 5025 विदेशी मेहमान उदयपुर आये।
कोरोना काल के बाद वर्ष 2022 में 54 हज़ार 395, वर्ष 2023 में 1 लाख 36 हज़ार 399, वर्ष 2024 में 1 लाख 55 हज़ार 350 विदेशी मेहमानो ने लेकसिटी के दर्शन किये जबकि 2025 में 1 लाख 61 हज़ार 087 विदेशी पर्यटकों ने लेकसिटी भ्रमण किया।
#Udaipur #UdaipurTourism #LakeCity #RajasthanTourism #UdaipurNews #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #TourismGrowth #UdaipurTravel #VisitUdaipur #IncredibleRajasthan #UdaipurUpdates #Udaipur2025 #RajasthanNews