Udaipur News: उमरड़ा में खान में डूबने से 2 की मौत

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; यह घटना जलभराव वाले औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को फिर उजागर करती है
 | 
उमरड़ा की खान में डूबने से 2 किशोरों की मौत उदयपुर के उमरड़ा स्थित क्रेशर खान में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का दृश्य Rescue operation underway after two teenagers drowned in a crusher mine in Umarda, Udaipur “Two Teenagers Drown in Udaipur Mine”

Udaipur, May 21: उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र स्थित उमरड़ा में बने अरिहंत क्रेशर प्लांट की खान में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। Udaipur Local News

सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 मिनट में दोनों शवों को खान से बाहर निकालकर हिरणमगरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। Udaipur Local Updates

मृतकों की पहचान ओमकार (13) पुत्र नाथूलाल मीणा तथा कुंदन (15) पुत्र नानालाल मीणा निवासी उमरड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व सरपंच लोगर मीणा के चचेरे पोते थे। Udaipur Breaking News

रेस्क्यू टीम में गोताखोर विजय नकवाल, रवि शर्मा, भवानी शंकर वाल्मीकि, बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया तथा चालक प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Udaipur Latest News