उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल व गार्डन ऑन द गो मिलकर संवारेंगे स्कूल की दशा

उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया व स्वरूपसागर स्थित प्रीमियम सुपर मार्केट गार्डन ऑन द गो मिलकर बड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दशा सुधारेंगें, इसके लिये आज दोनों ने मिलकर एक करार किया। क्लब अध्यक्ष ऋषभ वर्डिया ने बताया कि इस करार के तहत क्लब की ओर से गार्डन ऑन द गो को 1 हजार थैलें प्रदान किये गये।

 | 

उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल व गार्डन ऑन द गो मिलकर संवारेंगे स्कूल की दशा उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया व स्वरूपसागर स्थित प्रीमियम सुपर मार्केट गार्डन ऑन द गो मिलकर बड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दशा सुधारेंगें, इसके लिये आज दोनों ने मिलकर एक करार किया। क्लब अध्यक्ष ऋषभ वर्डिया ने बताया कि इस करार के तहत क्लब की ओर से गार्डन ऑन द गो को 1 हजार थैलें प्रदान किये गये।

गार्डन ऑन द गो के निदेशक धेर्य छाजेड़ ने बताया कि इसके प्रतिफल के रूप में गार्डन ऑन द गो क्लब को उक्त राजकीय विद्यालय की सहायतार्थ कुल बिक्री की 1 प्रतिशत राशि प्रदान करेगा,ताकि उस राशि का विद्यालय में जरूरतमंद सामग्री उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ विद्यालय के विकास में उसका उपयोग किया जा सकें। इन थैलों को आज लोकार्पण किया गया।

क्लब सचिव हुसैन मुस्तफा ने बताया कि उक्त कारोबारी जनता को हर सामान के साथ उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा सामाजिक संदेश देता हुआ लोगो युक्त प्रदान किये गये 1 हजार थैलों में सामान देगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News