61वि अंडर 17 (छात्रा) प्रतियोगिता के पहले दिन उदयपुर विजयी
उदयपुर में ६१वि अंडर 17 (छात्रा) प्रतियोगिता के पहले दिन के खेलों में उदयपुर की टीम अपने मैच में विजयी रही

उदयपुर कें विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 61वीं राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष (छात्रा) माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता के प्रथम दिन बुधवार को रोचक मुकाबले हुए।
संयोजक रूचि पारीक ने बताया कि प्रथम दिन हुए मुकाबलों में श्रीगंगानगर एवं जयपुर के मध्य श्रीगंगानगर, नागौर एवं चुरु के मध्य नागौर, उदयपुर एवं पाली के मध्य उदयपुर तथा भीलवाड़ा व झुंझुनु के मध्य भीलवाड़ा टीम विजयी रही।