उदयपुर विकास संघर्ष समिति का 10 वां सम्मान समारोह आयोजित

विभिन्न क्षेत्र की 12 विभूतियां को उदयपुर गौरव सम्मान
 | 
उदयपुर विकास संघर्ष समिति की और शिरीष माथुर ने बताया की मुस्लिम लाईफ केयर से फ़िरोज़ अब्बासी, लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रताप सिह राठोड़, मुश्ताक़, अशोक जैन, के आर.सिद्दीकी, मिनल भण्डारी, हिन्द सेवा समिति, सोनल लोहार, कृतिका चौबीसा उदयपुर न्यूज़, मुकेश चौधरी लाईव राजस्थान, जनाब अफसर हुसैन, राकेश अग्रवाल को उदयपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया जिनका शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा एवं पत्रकारिता में  महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

उदयपुर विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान मैं 10 वां सम्मान समारोह बाल शिक्षा सदन स्कूल, राताखेत उदयपुर मैं आयोजित किया गया। कर्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट राव रतन सिंह, मुजिब सिद्धिकी एवं आर, सी, मेहता रहे। 

इन सभी को मिला सम्मान

उदयपुर विकास संघर्ष समिति की और शिरीष माथुर ने बताया की मुस्लिम लाईफ केयर से फ़िरोज़ अब्बासी, लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रताप सिह राठोड़, मुश्ताक़, अशोक जैन, के आर.सिद्दीकी, मिनल भण्डारी, हिन्द सेवा समिति, सोनल लोहार, कृतिका चौबीसा उदयपुर न्यूज़, मुकेश चौधरी लाईव राजस्थान, जनाब अफसर हुसैन, राकेश अग्रवाल को उदयपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया जिनका शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा एवं पत्रकारिता में  महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम मैं उपस्थित मनीष मेहता (शिव दल मेवाड़) ने समिति के विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। समिति की और  से आज़म खान ने समिति के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी और कहा की प्रतिभाएं समाज की धरोहर होती है। दिनेश पारीख ने बताया की समिति उदयपुर शहर को सुन्दर बनाये रखने में हमेशा अपना योगदान देती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित रोहित जोशी, प्रवीण सिसोदिया, पंकज, राजेश सोनी, सरदार हाजी मुहम्मद आदि ने अपने विचार रख उदयपुर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने को कहा और उदयपुर के हर नागरिक को एक पेड़ लगा कर उदयपुर और झीलों को सुन्दर एवं प्रदुषण मुक्त रखना चाहिए। 

लोकेश सोनी ने सभी सम्मानित विभूतियों और अतिथियों का धन्यवाद् कर शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का  संचालन राजेश तिवारी ने किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News