जल आपूर्ति बाधित रहेगी

मानसी वाकल परियोजना झाड़ोल में पंपिंग बंद होने से कच्चे पानी की आपूर्ति प्रभावित, तीन क्षेत्रों की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई।

 | 
Water Supply affected

 

Udaipur Times News, Water Supply , उदयपुर, 18 जून 2026 । शहरी जल योजना नगर उपखंड पंचम उदयपुर के अंतर्गत मानसी वाकल परियोजना झाडोल पर पंपिंग बंद होने के कारण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चे पानी की आपूर्ति बाधित होने से जल शोध संयंत्र तक पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचा है। WaterUpdate

सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि 19 जून शुक्रवार को सज्जन नगर कॉलोनी उच्च जलाशय, एकलव्य कॉलोनी उच्च जलाशय, छिपा कॉलोनी उच्च जलाशय से होने वाली जल सप्लाई को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। Udaipur News

#Udaipur #UdaipurNews #WaterSupply #PHED #RajasthanNews #UdaipurCity #SajjanNagar #EklavyaColony #ChhipaColony #MansiWakalProject #Jhadol #WaterUpdate #UrbanWaterScheme #Rajasthan #LocalNews #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News