मौसम के रंग - दिन का पारा 32.4, कल से सर्द होंगी राते

शहर में बुधवार को दिन का पारा 24 घंटे में 0.6 डिग्री गिरकर 32.4 डिग्री रह गया

 | 
weather

उदयपुर, 9 नवंबर। नवंबर का एक हफ्ता बीत चुका और तापमान लगातार औसत से ऊपर बना हुआ है। शहर में बुधवार को दिन का पारा 24 घंटे में 0.6 डिग्री गिरकर 32.4 डिग्री रह गया। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 17 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को धनतेरस से रातें सर्द होना शुरू होंगी।

शहर में दिन भर छिटपुट बादल छाए रहे। इसी कारण से अधिकतम तापमान में नरमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक गुरुवार से राज्य के कुछ भागों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। हालांकि इसका असर उदयपुर व संभाग में नहीं रहेगा।

बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मेवाड़ में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार से रविवार तक रातें कुछ सर्द रह सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News