उदयपुर का तापमान आज 4.4 डिग्री दर्ज, शनिवार से बदलेगा मौसम

शुक्रवार को दिन का तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया

 | 
cold waves, winter, weather

5 दिन से लगातार उदयपुर में तापमान 6 डिग्री के आसपास 

उदयपुर में ठंड का दौर जारी है। शीतलहर ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। शीतलहर से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान लोगों को ठिठुरन और गलन लोगों को महसूस हुई।

उदयपुर में 5 दिन से लगातार उदयपुर में तापमान 6 डिग्री के करीब बना हुआ है। ठंड तेज होने से लोग दिन में ठिठुरन महसूस कर रहे है। तापमान कम होने के साथ ही अब दिन में भी ठिठुरन होने लगी है।  

हल्की ठंडी हवाओं से धूप सुहानी लग रही है। शीतलहर के कारण लोग घंटो धूप के आगे बैठे रहते है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। इसके साथ ही शाम को सूरज ढलने के साथ ही शहर की सड़कों पर ट्रेफिक भी कम दिखाई देता है।

उदयपुर में सोमवार को सोमवार को पारा 6 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह 5.8 डिग्री और गुरुवार को 4.8 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को यह और गिरकर 4.4 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम बदलने लगेगा और सर्दी से राहत मिल सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News