स्टेट पॉवरलिफ्टिंग में उदयपुर की महिला टीम चैंपियन पुरुष टीम रनर अप

श्रीगंगानगर के पदमपुर में कल सम्पन्न हुई 37 वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरूष एवंम् महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर महिला वर्ग में राज्य टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता व पुरूष वर्ग में उप-विजेता का खिताब जीता। वहीं महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल को ‘‘स्ट्रॉंग वूमेन ऑफ राजस्थान’’ का खिताब मिला।

 | 

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव श्री विनोद साहू ने बताया कि 59 किलो भार वर्ग में हिमांशु खोखावत ने स्कवेट, डैड लिफ्ट व कुल भार वजन के तीन नये राज्य कीर्तिमान बनाते हुए 480 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 74 किलो भार वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी माला सुखवाल ने स्कवेट, बेंच प्रेस, हैड लिफ्ट व कुल भार वजन के चारों नये राज्य कीर्तिमान बनाते हुए कुल 380 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 47 किलो भार वर्ग में धापु लोहार ने स्वकेट, डैड लिफ्ट व कुल भार वजन में तीन नये राज्य कीर्तिमान बनाते हुए कुल 237.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 84 किलो भार वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव ने कुल 345 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 52 किलो भार वर्ग में सीमा चौबीसा ने कुल 222.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 63 किलो भार वर्ग में चन्दा मीणा ने कुल 275 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 66 किलो भार वर्ग में मिहीर सोनी ने कुल 437.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। 93 किलो भार वर्ग में तरूण पालीवाल ने कुल 635 किलो वजन उठाकर काँस्य पदक जीता।

इस तरह उदयपुर टीम ने कुल नौ पदक जीत महिला वर्ग में टीम चैम्पियनशिप व पुरूष वर्ग में उप-विजेता का खिताब जीता। टीम मैनेजर चन्द्रेश सोनी थे व प्रशिक्षण कमलेश शर्मा थे। टीम को खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, सचिव विनोद साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News