महिला मुक्केबाज़ी में उदयपुर को पांच पदक

राज्य सीनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर को पांच पदक
 | 
उदयपुर के लिए फाल्गुनी गाडरी, हिमांशी रेमतिया व पुजा प्रजापत ने रजत व श्वेता गौड़ और नेहा राठौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

उदयपुर। जयपुर में सम्पन्न राज्य महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर की महिला मुक्केबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 रजत व 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। 

जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर के लिए फाल्गुनी गाडरी, हिमांशी रेमतिया व पुजा प्रजापत ने रजत व श्वेता गौड़ और नेहा राठौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

फाल्गुनी गाडरी को बेस्ट चैलेंजर का खिताब दिया गया। टीम के मैनेजर जलज राज कौटिल्य थे। 

मुक्केबाज़ों को जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, जिला मुक्केबाज़ी संघ के सदस्यों, क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने हार्दिक बधाई दी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News