यौमे आशुराह पर कुरआन ख्वानी, दुआए आशूराह, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी के आयोजन हुए

अम्बावगढ़ स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार पर कुरआन ख्वानी, दुआ-ए-आशूरा, रोजा इफ्तार और जुलूस-ए-हुसैनी में सैकड़ों अकीदतमंदों ने की शिरकत।

 | 
Hundreds of devotees participate in Yaum-e-Ashura Quran Khwani, Roza Iftar and Juloos-e-Hussaini at Ambavgarh Dargah in Udaipur.

 

Udaipur Times News,Udaipur Ashura 2026,Imam Hussain remembrance, उदयपुर 27 जून 2026 - पैगम्बरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व शोहदाए कर्बला की याद में हर साल की तरह इस साल भी यौमे आशुराह के मौके पर अम्बावगढ़ पहाड़ी पर स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार (अम्बावगढ़ वाले बाबा) की दरगाह पर शुक्रवार को कुरआन ख्वानी, दुआ ए आशूराह, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी सहित कई कार्यक्रम इल्मी व बरेलवी सुन्नी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित किए गए।

  मोहसिन हैदर ने बताया कि  यौमे आशुराह के चलते दरगाह अम्बावगढ़ पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके चलते शुक्रवार नमाजे जुम्आ व नमाजे असर में दुआएं आशूराह  मौलाना बाबुल हुसैन ने पढ़ाई व दोपहर 4 बजे कुरआन ख़्वानी का आयोजन किया गया जिसमें कई लोगों ने शिरकत करते हुए कलामे पाक की तिलावत के साथ ही शहर भर के कई आलिमों व इमाम हजरात सहित कई लोगों द्वारा पढ़ा गया कलामे पाक को भी सामूहिक रूप से फातिहा ख्वानी में मौलाना बाबुल हुसैन ने पेश किया। Religious events Udaipur

मगरिब की नमाज से पहले दरगाह पर मौजूद सैकड़ों रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। Udaipur News

 शहर के सिलावटवाडी स्थित बीच की मस्जिद - मस्जिद हुज्जतुल इस्लाम के इमाम व सदर जमाअत रजाए मुस्तफा शाख उदयपुर हजरत मौलाना मुसन्ना जहांगीरी की सदारत में निकला। जो कि सिलावटवाडी, नई पुलिया से होते हुए दरगाह पर हम्द, नात, मनकबत पढ़ते हुए पहुंचा। जहां पर नातख्वानी, तकरीर व सलातो सलाम के बाद फातिहा ख्वानी की गई। Juloos-e-Hussaini

इस अवसर पर अब्दुल हुसैन खान, शेख जाकिर हुसैन, वहीद अहमद शेख, अनीस अब्बासी, मोहसिन हुसैन अज्हरी, मेहमूद खान, नईम अहमद, इस्हाक मोहम्म्द, इरफान मन्सूरी, अनवर मन्सूरी, अब्दुल कादिर छीपा, आबिद खान, हबीब नबी खान, समीर भाई,  अमजद रजा सहित कई लोग मौजूद रहें।

#YaumEAshura #Muharram #ImamHussain #Karbala #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Ambavgarh #AmbavgarhDargah #GanjeShaheedaSarkar #QuranKhwani #RozaIftar #DuaEAshura #JuloosEHussaini #IslamicEvents #SunniCommunity #ReligiousNews #IndiaNews #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News