उदयपुर के युवक की दुबई में सड़क हादसे में मौत

दुबई में नौकरी कर रहे उदयपुर निवासी अली असग़र राघिब (26) की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी है। हादसा बुधवार 21 नवम्बर को दुबई के अल-क़ुद्स इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ जब एक ट्रक नें सड़क पार कर रहे अली को अपनी चपेट में ले लिया, अली की मौके पर ही मौत हो गयी।

 | 

प्राप्त सूचना के अनुसार अली असग़र को आज दुबई के कब्रस्तान में सुपुर्द-ए -खाक कर दिया गया, उनके बड़े भाई हकीम राघिब जो कुवैत में काम करते थे नें दुबई जा कर अपने भाई को दफनाया। हकीम का माता फेहमिदा राघिब यहाँ उदयपुर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका है।

कल प्रातः 9.30 बजे एक शोक बैठक मकान न 10, गली न 2, बस्ती राम जी की बाड़ी उदयपुर में रखी गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News