जयपुर स्टेशन पर कार्य के चलते उदयपुर- न्यू जलपाईगुड़ी और चेतक एक्सप्रेस 17 से 24 तक रद्द

उदयपुर 7 अगस्त 2019, जयपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जयपुर से ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ेगा। 15 अगस्त से 27 अगस्त तक बड़ी संख्या में जयपुर से जुड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 27 अगस्त तक 64 ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी। वहीं 66 ट्रेनें जयपुर नहीं आएंगी। उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी 17 अगस्त से 26 अगस्त तक, उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला (चेतक एक्सप्रेस) भी इसके चलते 17 से 24 अगस्त तक रद्द होगी।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रैन 17 अगस्त से 24 अगस्त तक रद्द की जाएगी। वहीँ न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर उदयपुर पहुँचने वाली ट्रैन 19 अगस्त से 26 अगस्त तक रद्द की जाएगी।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इसी प्रकार उदयपुर से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला तक जाने वाली चेतक एक्सप्रेस 17 अगस्त से 24 तक नहीं चलेगी। वहीँ दिल्ली सराय रोहिला से उदयपुर तक आने वाली चेतक एक्सप्रेस 18 अगस्त से 24 अगस्त तक नहीं चलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News