उदयपुर-राजकोट वाया आबूरोड़ सोमवार से शुरू हुई नई बस सेवा
जन प्रतिनिधियों की मांग पर आमजन की सुविधार्थ हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार द्वारा सोमवार को उदयपुर-राजकोट वाया आबूरोड़ बस सेवा का शुभारंभ।यह बस प्रातः 10.45 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर रात्
जन प्रतिनिधियों की मांग पर आमजन की सुविधार्थ हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार द्वारा सोमवार को उदयपुर-राजकोट वाया आबूरोड़ बस सेवा का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व समाजसेवी दिनेश भट्ट ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर पार्षद राकेश पोरवाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
आगार के मुख्य प्रबन्धक दीपेश नागर ने बताया कि यह बस प्रातः 10.45 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे राजकोट पहुँचेगी। वाहन राजकोट में रात्रि विश्राम कर पुनः राजकोट से प्रातः 06.30 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे उदयपुर पहुँचेगी। बस सेवा के संचालन से उदयपुर एवं आस-पास के क्षेत्र के यात्रियों को पालनपुर, सिद्धपुर, ऊँझा, मीरादातार व मेहसाणा हेतु सीधी सेवा का लाभ प्राप्त होगा एवं गुजरात राज्य के यात्रियों को भी आबूरोड़, एवं पर्यटन नगरी उदयपुर हेतु सीधी सेवा का लाभ प्राप्त होगा।
उदयपुर से विजयनगर नई बस सेवा शुरू
आगार के मुख्य प्रबन्धक दीपेश नागर ने बताया कि उदयपुर आगार द्वारा एक ओर सेवा उदयपुर से विजयनगर वाया खेरवाड़ा, राणी-छाणी का शुभारंभ सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ शर्मा, नारायण सिंह चदाणा एवं महेन्द्र सिंह चौहान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
श्री नागर ने बताया कि यह बस सायं 4.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे विजयनगर पहुँचेगी। पुनः विजय नगर से प्रातः 6.30 प्रस्थान कर 10.00 बजे उदयपुर पहुँचेगी। इस बस सेवा के संचालन से गुजरात राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को जिला मुख्यालय उदयपुर हेतु सीधी सेवा का लाभ मिल पायेगा।
