उदयपुर की बेटी अपूर्वी चंदेला बनी दुनिया की नंबर वन निशानेबाज़
उदयपुर में जन्मी भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला को आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में महिलाओ की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में नम्बर वन खिलाड़ी बन गई है। अपूर्वी चंदेला के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में 1926 रैंकिंग पॉइंट है। जिसके साथ वह शीर्ष पायदान पर पहुँच गई है

उदयपुर में जन्मी भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला को आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में महिलाओ की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में नम्बर वन खिलाड़ी बन गई है। अपूर्वी चंदेला के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में 1926 रैंकिंग पॉइंट है। जिसके साथ वह शीर्ष पायदान पर पहुँच गई है।
लेकसिटी में जन्मी 26 वर्षीया अपूर्वी अपने लिए पहले ही 10 मीटर एयर राइफल पर्तिस्पर्धा में टोक्यो ओलिंपिक में अपना कोटा सुनिश्चित कर चुकी है। इसी साल फरवरी में अपूर्वी ने नई दिल्ली में सम्पन्न हुए आईएसएसएफ विश्व कप 2019 में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 252.9 के स्कोर के साथ 10 मीटर महिला एयर राइफल फिनाले में स्वर्ण पर कब्ज़ा जमाया था।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अभी हाल ही में चीन के बीज़िंग आईएसएसएफ विश्वकप में चौथे नंबर पर रही अपूर्वी के निशानेबाज़ी कॅरियर में विश्व में नंबर वन खिलाड़ी बनना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।