उदयपुर का पहला होंडा सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट शुरू

भारत में होंडा की इकलौती दोपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. (एचएमएसआई) ने 'बेस्ट डील' ब्रांड के तहत आज उदयपुर का पहला होंडा सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट टाउन हॉल स्थित लेक सिटी होंडा में शुरू किया है।

 | 
उदयपुर का पहला होंडा सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट शुरू

भारत में होंडा की इकलौती दोपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. (एचएमएसआई) ने ‘बेस्ट डील’ ब्रांड के तहत आज उदयपुर का पहला होंडा सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट टाउन हॉल स्थित लेक सिटी होंडा में शुरू किया है।

‘बेस्ट डील” के साथ होंडा का लक्ष्य अपने मौजूदा दोपहिया ग्राहकों के साथ लंबे वक्त के लिए रिश्ता कायम करना है। पुराने सेकंड हैंड वाहनों के खरीददारों को यहां पूर्ण विश्वसनीयता और असली उत्पादों की सौगात मिलेगी।

‘बेस्ट डील’ ग्राहकों को उनके पुराने होंडा दोपहिया के बदले प्रमाणित सेकंड हैंड होंडा दोपहिया वाहन खरीदने का मौका देता है। यह ग्राहक को 2 मुफ्त सर्विस, 6 महीने की वारंटी और आफ्टर सेल्स सेवा भी मुहैया करायेगा।

होंडा के सेकंड हैंड दोपहिया को होंडा के असली पुर्जों के साथ संवारा जाएगा जिससे ग्राहक और विक्रेता में भरोसा और पारदर्शिता बनी रहे। ‘बेस्ट डीलÓ में होंडा ग्राहक के दस्तावेजों की जांच कर उसे जल्द से जल्द नए ग्राहक के नाम कराएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News