राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन, युग चेलानी बने चेम्पियन

उदयपुर के तैराकों ने भीलवाड़ा में 18 से 20 मई तक आयोजित हुई सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 33 पदक जीते। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि शाहपुरा भीलवाड़ा में 18 से 20 मई तक हुई सब जुनियर तैराकी प्रतियोगिता में युग चेलानी ने 50,100 मीटर बटर फ्लाई व 200 मीटर आईएम में, चारवी शर्मा ने 50,100मीटर ब्रेस्ट व 200 मीटर फ्री स्टाइल में तीन - तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए युग चेलानी ने व्यक्तिगत चेम्पियनशिप हासिल की। सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 18 रजत ओर 9 कांस्य सहित कुल 33 पदक प्राप्त किये।

 | 
राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन, युग चेलानी बने चेम्पियन

उदयपुर के तैराकों ने भीलवाड़ा में 18 से 20 मई तक आयोजित हुई सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 33 पदक जीते। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि शाहपुरा भीलवाड़ा में 18 से 20 मई तक हुई सब जुनियर तैराकी प्रतियोगिता में युग चेलानी ने 50,100 मीटर बटर फ्लाई व 200 मीटर आईएम में, चारवी शर्मा ने 50,100मीटर ब्रेस्ट व 200 मीटर फ्री स्टाइल में तीन – तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए युग चेलानी ने व्यक्तिगत चेम्पियनशिप हासिल की।

सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 18 रजत ओर 9 कांस्य सहित कुल 33 पदक प्राप्त किये। सांई कोच दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में शौर्य राणावत ने 2 रजत, 2 कांस्य, चिन्मय शर्मा ने 1 रजत 2 कांस्य, हिमशिखा पटोलिया ने 2 कांस्य 1 रजत, अदिति, राशि, कुलसीरत व मनस्वी ने 2-2 रजत, चित्रांशराज, इब्राहिम व वनिता ने 1-1 रजत ओर मिताली ने 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News