उदयपुर के मंसूरी समाज ने 71 होनहारों का सम्मान किया

 | 
Udaipur Mansuri Samaj

Udaipur Times, Udaipur News: 15 जून 2026। अंजुमन फलाहुल मंसूर सोसायटी का पांचवां मंसूरी प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित हुआ। 

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती खुश्बू शर्मा (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ), डा. सिद्दीकी हुसैन साइकोलॉजी व समाजसेवी, हाजी जमालुद्दीन कारडर समाज सेवी, हाजी आजाद हुसैन मंसूरी, हाजी मोहम्मद युसूफ मंसूरी, हाजी बाबू हुसैन मंसूरी उपस्थित थे।

समाज के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी ने बताया कि सम्मान समारोह में 71 होनहारों का सम्मान किया। इस अवसर पर उदयपुर सहित आसपास दूर दराज क्षेत्रों से आये होनहार बच्चे,बच्ची  और हाल ही में नियुक्ति प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंसूरी समाज के महिलाएं, बुजुर्ग, युवा ने शिरकत की। संचालन डॉ. नूर जहां मंसूरी और फिरदौस सना मंसूरी ने सफल संचालन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News