उदयपुर का सार्थक मिस्टर सी वर्ल्ड कांटेस्ट 2018 का द्वितीय रनर अप

लेकसिटी के सार्थक सक्सेना ने पेरू देश के टेकना मंकी बीच पर हुए मिस्टर सी वर्ल्ड कांटेस्ट 2018 में में द्वितीय रनर अप रह कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया है। सार्थक दिल्ली के इवेंट कंपनी के बेनर तले पेरू गये थे। इससे पूर्व सार्थक 2017 में मिस्टर दिल्ली भी रह चुका है। सार्थक दिल्ली के इवेंट कंपनी के बेनर तले पेरू गये थे। सार्थक वर्तमान में एक शेफ है और उन्होंने ताज औरंगाबाद से शेफ की डिग्री प्राप्त की है।

 | 
उदयपुर का सार्थक मिस्टर सी वर्ल्ड कांटेस्ट 2018 का द्वितीय रनर अप

लेकसिटी के सार्थक सक्सेना ने पेरू देश के टेकना मंकी बीच पर हुए मिस्टर सी वर्ल्ड कांटेस्ट 2018 में में द्वितीय रनर अप रह कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया है।

सार्थक सक्सेना के पिता पुनीत सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व के 27 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सार्थक मिस्टर इंटरकॉन्टिनेंटल 2018 एवं मिस्टर कॉपर घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यूक्रेन, द्वितीय स्थान पर फ्रांस रहा।

इससे पूर्व सार्थक 2017 में मिस्टर दिल्ली भी रह चुका है। सार्थक दिल्ली के इवेंट कंपनी के बेनर तले पेरू गये थे। सार्थक वर्तमान में एक शेफ है और उन्होंने ताज औरंगाबाद से शेफ की डिग्री प्राप्त की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News