उदयपुर के लक्षित पालीवाल का भारतीय टीम में चयन

आगामी 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक इण्डोनेशिया में आयोजित होने वाली छठी एशियन स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर के लक्षित पालीवाल का 52 कि.ग्रा. भार वर्ग में चयन हुआ है। साथ ही राजस्थान के जोधपुर निवासी नरेश गोयल का 83 कि.ग्रा. भार वर्ग में एवं अजमेर के गणेश अहारी का 105 कि.ग्रा. भार वर्ग में भारतीय टीम में चयन किया गया व राजस्थान टीम दिनांक-1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक कलकता में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षिण शिविर में भाग लेंगे।

 | 

राजस्थान स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग संघ के चैयरमेन प्रमोद सामर ने बताया कि लक्षित पालीवाल, नरेश गोयल, गणेश अहारी दिनांक-30 मार्च, 2018 को उदयपुर से कलकता रवाना होंगे व दिनांक-06 अप्रैल को भारतीय दल के साथ इण्डोनेशिया के लिये रवाना होंगे।

लक्षित पालीवाल का भारतीय टीम में चयन दिनांक-06.01.2018 को महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सीनियर स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर हुआ। लक्षित का यह पहला अन्तर्राष्ट्रीय टुर्नामेंन्ट है।

उक्त खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन होने पर संघ के सचिव चन्द्रेश सोनी, संघ के अध्यक्ष गणेश कटारिया, कोषाध्यक्ष अनिल पानेरी, सहसचिव कमलेश शर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News