उदयपुर के यशुराज जोशी बने ISI JRF परीक्षा के ऑल इंडिया सेकंड टॉपर

यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धी शोध प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है
 | 
Yashuraj Joshi

 

Udaipur Times, Education News:  8 जुलाई 2026 । शहर के होनहार युवा यशुराज जोशी ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute) की वर्ष 2026 की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (Quantitative Economics JRF) प्रवेश प्रक्रिया में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त कर उदयपुर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। आधिकारिक मेरिट सूची में उनका पंजीकरण क्रमांक जेक्यूई-डीएच-ई052 द्वितीय स्थान पर दर्ज है तथा उन्हें संस्थान की ओर से प्रवेश सीट का प्रस्ताव भी प्रदान किया गया है। Education News

उदयपुर के सृजनधर्मी शिक्षक और प्रस्तर शिल्पकार हेमन्त जोशी के पुत्र यशुराज जोशी ने लिखित परीक्षा और उसके बाद आयोजित साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के प्रतिभागियों के बीच यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धी शोध प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करने का अवसर मिलता है। Education News

वर्तमान में नवरत्न कॉम्प्लेक्स, भुवाणा  में निवासरत यशुराज की इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को शहर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि येशुराज भविष्य में शोध और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे। Education News

यशुराज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और निरंतर मेहनत को देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति अनुशासन, सतत अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रबुद्ध वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। Education News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News