उदय सागर गेट 5-5 फीट खोले

केचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश

 | 

उदयपुर 6 सितंबर 2025। लगातार बारिश से झीलों का जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को उदय सागर झील के दोनों गेट 5–5 फीट खोलने का निर्णय लिया। इससे पहले सुबह जल निकासी बढ़ाने के लिए गेट एक–एक फीट से बढ़ाकर 3 फीट तक खोले गए थे, लेकिन केचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए दोनों गेट अब और अधिक खोले गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने आमजन को सतर्क करते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बेड़च नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें। बहते पानी या रपट को पार करने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

बारिश के चलते झीलों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन और विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम न उठाएँ।

#Udaipur #UdaySagar #LakeCity #UdaipurNews #RainUpdate #WaterRelease #UdaipurMonsoon #IrrigationDepartment #UdaipurUpdate #UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal