मादडी इण्डस्ट्रीयल ऐरिया की उदय विहार कॉलोनी चमक उठी

एक्शन उदयपुर के तहत मादडी इण्डस्ट्रीयल ऐरिया स्थित उदय विहार कॉलोनी को वहॉं रहने वाले निवासियों ने रोड के दोनों ओर की झाडियों, कचरा, प्लास्टिक, कॉंच को हटाकर पूरी तरह से चमका दी तथा साथ ही गन्दगी से अटी पटी नालियों की पूर्ण रूप से सफाई की तथा साथ ही फिनाईल का छिडकाव किया।

 | 

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि मादडी इण्डस्ट्रीयल ऐरिया स्थित उदय विहार कॉलोनी को वहॉं रहने वाले निवासियों के प्रयास का ही परिणाम है कि आज उदय विहार कॉलेानी चमक उठी है तथा वहॉं की नालियों को साफ रखने का वहॉं के निवासियों ने संकल्प लिया है।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ के प्रति कटिबद्वता रखते हुए उदयपुर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने में कोई कोर कसर नही छोडने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर उदय विहार कॉलोनी के 100 से अधिक निवासियों ने ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ से जुड़ने तथा फेसबुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ को लाईक करने के प्रति उत्साह दिखाया।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News